Search

March 17, 2026 4:42 am

उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन के सफल संचालन को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी ने सहयोगी के साथ बैठक की

सतनाम सिंह पाकुड़।

पाकुड़ उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन के सफल संचालन को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी की अध्यक्षता में तीनों उत्कृष्ट विद्यालय के प्रधान शिक्षक, संबंधित विद्यालय के एसएमसी के अध्यक्ष एवं अन्य सहयोगी के साथ बैठक की गई।जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी द्वारा बताया गया कि आपका विद्यालय उत्कृष्ट विद्यालय क्यों है, क्योंकि आपके विद्यालय में आईसीटी लैब की सुविधा, स्मार्ट क्लासेस की सुविधा उपलब्ध है। डीईओ ने कहा कि 15 मई तक नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। प्रचार प्रसार के माध्यम से नामांकन को लेकर जागरूक करें।मौके पर प्रभारी अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी जयेंद्र मिश्रा, प्रभारी उज्जवल कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230513 WA0015
IMG 20230513 WA0014 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर