Search

March 17, 2026 3:22 pm

उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोखरिया में बच्चों को लगा एम आर का टीका

पाकुड़ सदर प्रखंड के दादपुर पंचायत उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोखरिया में शनिवार बच्चों को दिया गया मीजल्स रूबैल्ला एम आर का टीका प्रधानाचार्य ने बताया कि टीकाकरण से पहले बच्चों को खाना खिला दिया गया और उसके बाद टीकाकरण की शुरुआत हुई । कुछ बच्चे टीकाकरण के बाद नवोदय की प्रवेश परीक्षा भी देने गए हैं । पोखरिया स्कूल के प्रांगण में खसरा एवं रुबेला टीकाकरण अभियान के तहत कक्षा एक से से आठ तक के करीब 80 बच्चों को एम आर का टीका लगाया गया। प्राचार्य द्वारा छात्रों एवं अभिभावकों को जागरूक करने हेतु लगातार मीटिंग, लिखित सूचनाएं एवं अन्य गतिविधियों का संचालन जारी रहा। उन्होंने अभियान के दौरान सभी अभिभावकों से सहयोग देने की बात कही। सुबह से ही विद्यालय परिसर में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर टीकाकरण कराने के लिए आए । वही देखा गया आंगनबाड़ी की सेविका आंगनबाड़ी के कुछ बच्चों को भी पोखरिया स्कूल में एम आर का टीका लगवाने लेकर आई थी ।
विद्यालय में एम आर टीकाकरण अभियान को सफल बनाने हेतु प्राचार्य एवं शिक्षक, डीपीएस के बीएड शिक्षक, एएनएम सीनियर बच्चों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

IMG 20230429 WA0050
IMG 20230429 WA0049 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर