Search

March 21, 2026 4:46 am

उपायुक्त ने सभी लंबित योजनाओं को स_ समय पूरा करने का दिया निर्देश



राजकुमार भगत

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त वरूण रंजन ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रखंडवार पूरी जानकारी ली। बैठक में उपायुक्त ने पीएम आवास योजना, ग्रामीण के तहत वर्ष 2016-22 तक में प्राप्त लक्ष्य, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना और वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी एवं सभी विभाग के पदाधिकारियों और कर्मचारियों को समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया। कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी‌। उपायुक्त ने मनरेगा की योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने ऐसे योजनाएं जिनके कार्य प्रगति धीमी पाई गई उनमे सुधारात्मक प्रगति लाने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने पिछले दिनों दो चरणों में आयोजित आपकी सरकार, आपकी योजना आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्राप्त विभागवार आवेदनों के निष्पादन एवं लंबित आवेदन की स्मीक्षा करते हुए आवेदनों का निष्पादन त्वरित करने को कहा।
मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, अपर समाहर्ता श्रीमती मंजू रानी स्वांसी, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री विजन उरांव, जिला पंचायत राज पदाधिकारी महेश राम, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती रचना निश्चल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती चित्रा यादव, श्रम अधीक्षक श्री रमेश प्रसाद, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक, बीपीओ, प्रखंड समन्वयक समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20230103 wa00145356443586325154857
img 20230103 wa00138443640443146398997
img 20230103 wa00127413918893290753401

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर