Search

May 5, 2026 10:24 am

108 कन्याओं की कलश यात्रा, मां दुर्गा-काली प्राण प्रतिष्ठा के साथ भागवत कथा शुरू।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के रोलाग्राम- राधाबल्लवपुर गांव में मां दुर्गा व मां काली की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा सह सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर शुक्रवार को 108 कन्या व महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा गांव का भ्रमण कर काली मंदिर प्रांगण में पुनः पहुँचकर पूजा अर्चना की. साथ ही सात दिवसीय संध्या 6 बजे से रात 10 बजे तक भागवत कथा का सुभारम्भ किया गया. भागवत कथा कथावाचक संतोष चौबे के द्वारा किया जाएगा. मौके पर पूर्णी देवी, ताराचंद रविदास, राजकुमार रविदास, पप्पू रविदास, सपन साहा , धर्मेंद्र साहा प्रदीप साहा, मोहनलाल साहा, सुनील रविदास, दीपक रविदास सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!