Search

September 8, 2026 8:14 pm

बिना तलाशी कोर्ट में प्रवेश नहीं, एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था परखी।

पाकुड़। जिला व्यवहार न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी अनुदीप सिंह ने मंगलवार को कोर्ट परिसर और ज्यूडीसियल कॉलोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को कई सख्त निर्देश दिए। एसपी ने चारदीवारी, मोर्चा, कंसर्टिना वायर, सीसीटीवी, DFMD-एचएचएमडी, कोर्ट हाजत और कैदी एस्कार्ट व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना सघन तलाशी किसी भी व्यक्ति को न्यायालय परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाए। आग्नेयास्त्र, ज्वलनशील पदार्थ, नुकीली वस्तु या अन्य प्रतिबंधित सामान मिलने पर प्रवेश रोकने का निर्देश दिया। सुरक्षा जवानों को संतरी पोस्ट खाली नहीं छोड़ने और हर दो घंटे में वायरलेस के माध्यम से खैरियत रिपोर्ट देने को कहा गया। कोर्ट व ज्यूडीसियल कॉलोनी की रोजाना औचक जांच करने के साथ आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए अलर्ट सायरन लगाने का भी निर्देश दिया गया। विचाराधीन बंदियों को कोर्ट लाने-ले जाने के दौरान नगर थाना के गश्ती दल से एस्कार्ट कराने को कहा गया।

img 20260908 wa00624044657489489344233
img 20260908 wa00619180054295298198361

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!