Search

October 23, 2026 11:33 pm

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत, परिवार में मातम।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा/पाकुड़। प्रखंड क्षेत्र के गौरपाड़ा गांव में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय कमली पहाड़िन की मौत हो गई। मृतका हड़िया पहाड़िया की पत्नी थीं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
मृतका के पति दृष्टिबाधित हैं, जबकि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। दोनों बेटे कालू पहाड़िया और जामा पहाड़िया रोजगार की तलाश में केरल में मजदूरी करते हैं। ऐसे में कमली पहाड़िन की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पति के सामने अब जीवनयापन की चुनौती और गहरी हो गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!