Search

October 23, 2026 11:32 pm

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा।

जियाजोरी जंगल के पास वारदात, पीड़िता से छीनी गई चांदी की चेन भी बरामद।

पाकुड़ की एक नाबालिग लड़की के साथ महागामा, (गोड्डा) के जियाजोरी जंगल के समीप सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पीड़िता से छीनी गई चांदी की चेन भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, घटना 21 अक्टूबर की रात की है। पाकुड़ जिले की रहने वाली नाबालिग अपनी मौसी के घर आई हुई थी। वह ऊर्जानगर मेला देखकर दो रिश्तेदारों के साथ लौट रही थी। इसी दौरान जियाजोरी जंगल के पास पांच से छह लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसके गले से चांदी की चेन छीन ली गई। मामले में महागामा थाना में 22 अक्टूबर को कांड संख्या 186/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ वरुण रजक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में जियाजोरी निवासी मोहसिन अंसारी (22), मो. जहूर अंसारी (27), मो. अवाज अंसारी (19), मो. मोतीम अंसारी (19) और मो. परवेज अंसारी (20) शामिल हैं। पुलिस ने मोहसिन अंसारी के घर से पीड़िता की चांदी की चेन बरामद की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में एसडीपीओ वरुण रजक, पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार महतो, थाना प्रभारी अभिनव आनंद, ललमटिया थाना प्रभारी रौशन सिंह समेत दोनों थानों के पुलिस पदाधिकारी और रिजर्व गार्ड शामिल थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!