Search

September 11, 2026 8:34 pm

19.26 लाख में बना बाजार समिति का गेट, उखड़ने लगी टाइल्स; निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल।

पाकुड़। लड्डू बाबू बागान के ठीक सामने फागुटोला स्थित बाजार समिति के प्रवेश द्वार के निर्माण पर करीब 19.26 लाख रुपए खर्च किए गए, लेकिन निर्माण के कुछ समय बाद ही इसकी टाइल्स और मार्बल उखड़ने लगे हैं। इससे योजना की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, गेट का निर्माण अनाबद्ध योजना (डिस्ट्रिक्ट प्लान) के तहत ₹19,26,367.54 की स्वीकृत राशि से कराया गया है। योजना का क्रियान्वयन भवन प्रमंडल, पाकुड़ के कार्यपालक अभियंता के स्तर से हुआ, जबकि संवेदक के द्वारा किए कार्य और स्थल की मौजूदा स्थिति को देखकर सवाल उठ रहा है कि लाखों रुपए खर्च होने के बावजूद निर्माण की यह स्थिति क्यों बनी। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की तकनीकी जांच कराने, निर्माण की गुणवत्ता की जांच करने और दोष पाए जाने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि जिला प्रशासन और संबंधित विभाग इस मामले में जांच कराकर सरकारी राशि से कराए गए निर्माण की गुणवत्ता की वास्तविकता सामने लाते हैं या नहीं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!