Search

October 26, 2026 11:50 pm

क्रशर में घुसकर नौ कर्मियों को बनाया बंधक, आठ लाख का सामान ले उड़े बदमाश

हिरणपुर (पाकुड़): आसनजोला स्थित रॉय एन्ड रॉय माइनिंग कम्पनी में बीते रविवार की रात अज्ञात लोगों कार्यरत कर्मियों को बंधक बनाकर करीब आठ लाख सामानों की चोरी कर लिया। इसको लेकर कम्पनी के मैनेजर रजनीश आनन्द ने सोमवार को थाना में लिखित शिकायत किया गया है। घटना को लेकर एएसआई रविन्द्र कुमार द्वारा घटनास्थल में आकर जांच किया व कर्मियों से पूछताछ भी किया। मैनेजर ने बताया कि रात एक बजे क्रशर में हम सभी नो कर्मी सोए हुए थे कि मुंह मे गमछा बांधे करीब 12 की संख्या में लोग पीछे की रास्ते से आया व हम सभी को बांधकर बंधक बना लिया। इसके बाद क्रशर में रहे अर्थिंग पाइप 12 फिट , कॉपर वायर तार , एलईडी लाइट 10 , रूम का वायरिंग सामान , कोन का कॉपर वायर , रुगरी केंट का कॉपर वायर , डीजी का कॉपर वायर 60 मीटर , लोडर का चार्जर दो गन , पोकलेन बैटरी दो , हाइवा बैटरी दो , ट्रेक्टर बैटरी एक , वाईफाई का पैनल सहित काफी संख्या में ले गया। इसके साथ ही कम्प्यूटर व कांटा सहित अन्य सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। अज्ञात चोरों द्वारा नगद 16 हजार , स्टाफ का कपड़ा , टॉर्च दो पीस , बेल्डिंग मशीन का तार सहित अन्य सामान भी ले गया। चोरी करने के दौरान कर्मियों से मारपीट भी की गई। इसके बाद सभी अज्ञात चोर चार पहिये वाहन में सामानों को लोडकर भाग निकला। करीब तीन घण्टे तक किये गए इस आपराधिक घटना के बाद सभी आरोपी मुख्य गेट को भी तोड़ दिया। इस घटना को लेकर क्रशर कर्मियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना के वक्त विद्युत आपूर्ति भी पूरी तरह बाधित थी। बताते चले कि इस क्रशर में दो माह पूर्व भी चोरी की घटना हुई थी। वही निकट के नुरजमाल के क्रशर में भी चोरी की घटना हुई थी। जिसका उद्भेदन अभी तक नही हो पाया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!