Search

October 23, 2026 11:32 pm

तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, तीन युवक घायल

सिर में गंभीर चोट लगने पर दो घायलों को रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

पाकुड़िया-महेशपुर मुख्य मार्ग पर शहरपुर के तीखे मोड़ के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। इनमें दो युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान पाकुड़िया निवासी अब्दुल अंसारी (19), पिता सफाद अंसारी, अजय मिर्धा (20), पिता जितेन मिर्धा और सुभाष मिर्धा (24), पिता मेघनाथ मिर्धा के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने पाकुड़िया पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. मंजर आलम, डॉ. अभय श्राफ और डॉ. वसीम राजा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार, अजय मिर्धा और सुभाष मिर्धा के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं, तीसरे घायल का प्राथमिक उपचार किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!