Search

October 16, 2026 10:45 pm

श्रद्धालुओं की मौजूदगी में निकली कलश यात्रा, मोहनपुर में दुर्गा पूजा शुरू।

नदी से जल लेकर मंदिर पहुंचे श्रद्धालु, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत बने यजमान।

हिरणपुर (पाकुड़)। मोहनपुर दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान मां दुर्गा की षष्ठी पूजा विधि-विधान से संपन्न हुई। सुबह मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए देवपुर नदी पहुंची। यहां पंडित के मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरा और मंदिर लौटकर कलश स्थापित किया। इसके बाद षष्ठी पूजा की गई।
पूजा में जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत और उनकी पत्नी, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रियंका देवी यजमान बने। आयोजन में करीब 500 श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल रहा। सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से भी व्यवस्था की गई थी।
आयोजन को सफल बनाने में पूजा कमेटी के रवि भगत, नीरज दुबे, रितेश, सिट्टू, चंदन भगत, आलोक राज और उत्तम भगत सहित अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।

IMG 20261016 WA0015
IMG 20261016 WA0016 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!