पाकुड़। ब्याहुत कलवार समाज की ओर से आयोजित 36वां वार्षिक भगवान बलभद्र पूजनोत्सव रविवार को शिव-शीतला मंदिर परिसर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार और रविवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में समाज के लोग और दर्शक शामिल हुए। शनिवार की रंगारंग सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को रविवार की शाम पुरस्कृत किया गया। रविवार को क्विज सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं में बच्चों से लेकर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम: मेमोरी टेस्ट में आर्यन भगत प्रथम, रौनक भगत द्वितीय और सुकृति भगत तृतीय रहीं। फैंसी ड्रेस में प्रियांशु भगत प्रथम, प्रियांशी रानी द्वितीय और आर्या भगत तृतीय रहीं। 0 से 10 वर्ष आयु वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में राजनंदिनी प्रथम, प्रियांशी भगत द्वितीय और भाव्या रानी तृतीय रहीं। 10 से 20 वर्ष वर्ग में ईशिका भगत प्रथम, प्रतिमा भगत द्वितीय तथा सुकृति भगत व साक्षी भगत तृतीय रहीं।
म्यूजिकल चेयर में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में गीता देवी प्रथम, पूर्णिमा भगत द्वितीय और बेबी भगत तृतीय रहीं। 40 वर्ष से कम आयु वर्ग में किरण भगत प्रथम, मनीषा भगत द्वितीय और श्वेता भगत तृतीय रहीं। चम्मच-गोली दौड़ में नीतू भगत प्रथम, गौरी भगत द्वितीय और सुनिधि भगत तृतीय रहीं। सुई-धागा प्रतियोगिता में डॉ. सोनाली भगत प्रथम, निकिता भगत द्वितीय और सोनम भगत तृतीय रहीं। हाउजी में मोनू भगत प्रथम, एडवोकेट ममता भगत द्वितीय और लक्ष्मी भगत तृतीय रहीं।








