Search

November 13, 2026 11:39 pm

अनुशासनहीनता के आरोप में अर्जुन सिंह और पलास दास पर पांच साल का प्रतिबंध

मीडिया में वीडियो जारी कर संघ की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्यकारिणी समिति ने सर्वसम्मति से लिया फैसला

पाकुड़ जिला क्रिकेट संघ ने अनुशासनहीनता और संघ विरोधी गतिविधियों के आरोप में अपने दो सदस्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। संघ की कार्यकारिणी समिति ने आजीवन सदस्य अर्जुन सिंह और सामान्य सदस्य पलास दास उर्फ सोना दास की सदस्यता तत्काल प्रभाव से पांच वर्षों के लिए निलंबित कर दी है। यह निर्णय 13 नवंबर को हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
संघ की ओर से जारी निर्णय के अनुसार, दोनों सदस्यों पर आरोप है कि उन्होंने 9 और 14 अक्टूबर 2026 को मीडिया को संबोधित करते हुए वीडियो जारी किए थे। इसके बाद 12 नवंबर को भी एक और वीडियो जारी किया गया। कार्यकारिणी समिति ने इन गतिविधियों को संघ की छवि धूमिल करने का प्रयास, गंभीर अनुशासनहीनता और संघ के नियमों एवं दिशा-निर्देशों की अवहेलना माना है। संघ ने अपने संविधान, मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन तथा नियम-विनियमों में निहित प्रावधानों के तहत यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। प्रतिबंध की अवधि के दौरान दोनों सदस्य संघ की किसी भी गतिविधि, बैठक और आयोजन में शामिल नहीं हो सकेंगे। हालांकि, संघ के निर्णय के विरुद्ध दोनों को जनरल काउंसिल में अपील करने का अधिकार दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!