Search

October 27, 2026 10:29 pm

ललपनिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शरद पूर्णिमा मनाया, धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक महत्व पर दिया बल

अक्षय कुमार

ललपनिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत ललपनिया के कोदवाटांड़ स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शरद पूर्णिमा मनाया। मौके पर संघ के चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि शरद पूर्णिमा भारतीय संस्कृति का अत्यंत सुंदर और महत्वपूर्ण पर्व है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में इस उत्सव को मनाने का उद्देश्य केवल धार्मिक परंपरा का निर्वाह करना या चंद्रमा की रोशनी में खीर खाना नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से सामाजिक समरसता, संगठन, सामूहिकता, आत्मीयता, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता विकसित करना भी है। यह आयोजन संघ की अनेक शाखाओं में शरद पूर्णिमा का उत्सव स्वयंसेवकों, परिवारों और समाज के लोगों को एक साथ लाने का अवसर बनता है। मौके पर प्रदीप बर्नवाल, खंड शारीरिक प्रमुख – चन्द्रशेखर आज़ाद ठाकुर, धर्म जागरण प्रमुख- रवींद्र विश्वकर्मा
सामाजिक सद्भाव प्रमुख- खोखा हलदार, बाल कार्य प्रमुख- प्रकाश साव, स्वयं सेवक बंधु-विजय साव, विनोद साव, राजू केवट, अजय सहित अन्य मौजूद रहे।

IMG 20261025 WA0244 1
ललपनिया स्थित कोदवाटांड़ दुर्गा मंदिर प्रांगण।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!