Search

October 28, 2026 12:30 am

आठ लाख की क्रशर लूट में पुलिस की तफ्तीश तेज, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस।

हिरणपुर (पाकुड़): आसनजोला स्थित रॉय एन्ड रॉय माइनिंग कम्पनी में बीते रविवार की रात हुई लूट मामले में पुलिस सघन रूप से जांच में जुटी हुई है। रात को पीछे से घुसे नकाबपोश बदमाशों ने करीब तीन घण्टे लूट की वारदात किया व कर्मियों को बंधक बनाकर मारपीट भी किया। वही करीब आठ लाख की सामान लूट लिया व कई सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस इस घटना को लेकर जांच में जुटी हुई है। वही क्रशर में कार्य कर रहे कर्मियों से भी पूछताछ की गई , पर अभी तक बदमाशो की सुराग नही मिल पाया है। बिडम्बना यह है कि क्रशर में सीसीटीवी कैमरा भी नही लगा हुआ है। वही आसपास लोगो की आवासीय घर भी नही है। जो क्रशर से काफी दूरी पर है। पुलिस इस घटना को लेकर सभी कोणों से जांच में जुटी है । वही सघन रूप से पूछताछ भी की जा रही है।बताते चले कि बीते दो माह पूर्व भी तेलोपाड़ा स्थित नुरजमाल शेख के निर्माणाधीन क्रशर में भी चोरी की घटना हुई थी। जिसका उद्भेदन नही हो पाया था। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि जांच कार्य जारी है। जल्द ही अपराधी पुलिस गिरफ्त में होगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!