Search

October 9, 2026 9:30 pm

बीड़ी पत्ता लदे 8 वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 2.95 लाख का चालान

डीसी के निर्देश पर कार्रवाई, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती

पाकुड़। सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले व्यावसायिक वाहन संचालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद मोजाहिद अंसारी ने बीड़ी पत्ता लदे आठ वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 2,95,032 रुपये का ऑनलाइन जुर्माना लगाया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ जांच और कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि निर्धारित मानकों से अधिक वजन या ऊंचाई तक माल लादना, वाहनों में अनधिकृत बदलाव करना और असुरक्षित तरीके से वाहन चलाना दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। इससे आम लोगों की सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। ऐसे मामलों में मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वाहन चालकों को नियम पालन की हिदायत

परिवहन विभाग ने भारी और व्यावसायिक वाहन संचालकों को निर्धारित क्षमता के अनुसार माल ढुलाई करने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने तथा फिटनेस, बीमा, परमिट और रोड टैक्स सहित सभी जरूरी दस्तावेज अद्यतन रखने की अपील की है। वाहनों पर स्पष्ट नंबर प्लेट लगाने और सड़क पर यातायात बाधित करने वाले तरीके से पार्किंग नहीं करने का भी निर्देश दिया गया है।
विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जुर्माने के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!