Search

November 23, 2026 10:48 pm

क्रिकेट के मैदान में पाकुड़ की बेटियों का जलवा, झारखंड के अंडर-15 कैंप में चयन

सृष्टि हांसदा और रेवेका मुर्मू ने जिले का बढ़ाया मान, बोकारो में 27 नवंबर से दिखाएंगी दमखम।

पाकुड़। प्रतिभा और मेहनत के दम पर पाकुड़ की दो बेटियों ने क्रिकेट में जिले का नाम रोशन किया है। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के अंडर-15 गर्ल्स क्रिकेट कैंप के लिए सृष्टि हांसदा और रेवेका मुर्मू का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। JSCA की ओर से जारी सूची के मुताबिक, 27 नवंबर से 6 दिसंबर तक बोकारो के चास कॉलेज ग्राउंड में कैंप आयोजित होगा। चयनित खिलाड़ियों को 26 नवंबर को बोकारो में रिपोर्ट करना है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव प्रणय तिवारी समेत अन्य पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। अब दोनों को कैंप में अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका मिलेगा।

IMG 20261123 WA0044
सृष्टि हांसदा
IMG 20261123 WA0045
रेवेका मुर्मू

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!