Search

November 23, 2026 10:48 pm

सड़क हादसे में महिला की मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज।

इकबाल हुसैन

महेशपुर/पाकुड़: महेशपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान रम्भा देवी (उम्र करीब 50 वर्ष) के रूप में हुई है। इस मामले में महेशपुर थाना में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, रम्भा देवी की शादी महेशपुर प्रखंड के बलियापतरा गांव में हुई थी । 16 नवंबर 2026 को शाम करीब 4:30 बजे वह अपने घर वापस जा रही थीं। इसी दौरान अंबेडकर चौक से थोड़ा आगे जाकर मोटरसाइकिल से durgtna हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं।परिजन तुरंत उन्हें लेकर महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इलाज के क्रम में 17 नवंबर 2026 को शाम करीब 5:30 बजे बर्द्धमान सरकारी मेडिकल हॉस्पिटल (प. बंगाल) में उनकी मौत हो गई। मृतका की बहन देवन्ती देवी ने महेशपुर थाना में आवेदन देकर बताया है कि दुर्घटना वाहन संख्या JH16A9882 के चालक की तेज व लापरवाही से हुई है। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया।आवेदन के आधार पर महेशपुर थाना में कांड संख्या 194/26, दिनांक 22-11-2026, धारा 281/106(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है । पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!