Search

October 5, 2026 10:08 pm

सड़क हादसे में युवक की मौत, दो माह बाद अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज।

इकबाल हुसैन

महेशपुर/पाकुड़। थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव निवासी संतोष कुमार दे के पुत्र विशाल कुमार दे की सड़क हादसे में मौत के मामले में करीब दो माह बाद महेशपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना 28 जुलाई 2026 की रात करीब 9:30 बजे पंचायत गायबथान अंतर्गत तिलका मांझी के समीप हुई थी।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, विशाल कुमार दे किसी काम से तिलका मांझी के समीप गया था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, घटना के बाद मानसिक एवं शारीरिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण थाना में आवेदन देने में विलंब हुआ। बाद में मृतक के पिता संतोष कुमार दे ने महेशपुर थाना प्रभारी को आवेदन देकर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। आवेदन के आधार पर महेशपुर थाना में कांड संख्या 166/26, दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281/106(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुटी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!