Search

November 19, 2026 10:45 pm

बस स्टैंड में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मोबाइल से हुई पहचान

मौत की वजह अब भी स्पष्ट नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पाकुड़। शहर के नए बस स्टैंड परिसर में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के जरिए परिजनों से संपर्क किया गया, जिसके बाद उसकी पहचान लोचन साह के रूप में हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक हिरणपुर थाना क्षेत्र के देवपुर गांव का रहने वाला था। हालांकि, उसके पते की पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी भेज दिया। फिलहाल व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!