Search

November 19, 2026 10:45 pm

पाकुड़ में एसआईएस की सीधी भर्ती, पीएफ और ग्रेच्युटी का भी मिलेगा लाभ

सभी प्रखंड परिसरों में कल से लगेगा भर्ती कैंप, 28 नवंबर तक चलेगा अभियान

पाकुड़: बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग (जिला नियोजनालय, पाकुड़) की पहल पर शुक्रवार (20 नवंबर) से जिले के सभी प्रखंड परिसरों में भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है।सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (SIS) द्वारा आयोजित यह विशेष भर्ती शिविर 20 से 28 नवंबर तक चरणबद्ध तरीके से चलेगा।जिला नियोजन पदाधिकारी, पाकुड़ द्वारा इस संबंध में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) को पत्र जारी कर आवश्यक सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया गया है, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार का सीधा लाभ मिल सके।

चयनित अभ्यर्थियों को मिलेंगी कई सुविधाएं

एसआईएस ट्रेनिंग सेंटर (चकाई, जमुई) के सीनियर इंस्पेक्टर राजीव रंजन भारती ने बताया कि इस जॉब कैंप में पाकुड़ जिले के अलावा दूसरे जिलों के अभ्यर्थी भी शामिल हो सकते हैं।चयनित उम्मीदवारों को 65 वर्ष की आयु तक स्थायी नौकरी दी जाएगी। इसके साथ ही सरकारी पेंशन, पीएफ, ग्रेच्युटी, बोनस, प्रमोशन और देहरादून स्थित ‘द इंडियन पब्लिक स्कूल’ में दो बच्चों को पढ़ाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।प्रखंडवार भर्ती कैंप की तिथि और स्थान में 20 नवंबर: पाकुड़ प्रखंड परिसर,21 नवंबर: हिरणपुर प्रखंड परिसर,25 नवंबर: अमड़ापाड़ा प्रखंड परिसर,26 नवंबर: लिट्टीपाड़ा प्रखंड परिसर,27 नवंबर: महेशपुर प्रखंड परिसर व 28 नवंबर: पाकुड़िया प्रखंड परिसर में कैंप लगना है।अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 9578559322 पर संपर्क कर सकते हैं।

IMG 20261119 WA0031

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!