Search

September 25, 2026 10:51 pm

करमा पूजा में गायब 13 साल के बच्चे की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, जैक से वार कर नदी में फेंका शव।

पोल्ट्री भात खिलाने के बहाने बच्चे को ले गया, जैक से मार डाला; 48 घंटे में हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार।

पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय दीनानाथ सिंह की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, पुराने घरेलू व जमीन विवाद को लेकर मनोज कुमार (40) ने बच्चे को बहाने से साथ ले जाकर लोहे के जैक से उसकी हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया। एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में गठित SIT ने तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी को हिरणपुर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का जैक और टेंपो (JH17AE0680) जब्त किया गया। पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र में देवपुर और मंगलापाड़ा के बीच नदी किनारे से बालक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले में हिरणपुर थाना कांड संख्या 71/26 दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!