Search

November 12, 2026 8:55 pm

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की मिसाल बने अधिकारी, खुद कराई जांच और लोगों को भी किया प्रेरित।

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, डॉ. सुशील कुमार ने मरीजों को दिया चिकित्सकीय परामर्श

इकबाल हुसैन

महेशपुर/पाकुड़। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देने के लिए महेशपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिकारियों ने केवल लोगों को स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह ही नहीं दी, बल्कि खुद भी जांच कराकर मिसाल पेश की। एसडीपीओ विजय कुमार, बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय सिन्हा, थाना प्रभारी और सीआई गुरु दास कर सहित कई पदाधिकारी शिविर में पहुंचे और अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. सुशील कुमार ने बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि कामकाज की व्यस्तता के कारण अपने स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। नियमित स्वास्थ्य जांच से गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान और उपचार संभव है। शिविर के सफल आयोजन में फारूक शेख, ओमप्रकाश और रूमान शेख का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं एएसएम हितेश आनंद और एमआर मुकेश कुमार पांडेय ने भी सक्रिय सहयोग किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंदों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में मददगार साबित होते हैं।

IMG 20261112 WA0023
IMG 20261112 WA0024 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!