Search

October 16, 2026 10:45 pm

दुर्गापूजा से पहले उपासना मरांडी की पहल, जयपुर वारूंगा में दुरुस्त हुआ जर्जर रास्ता

ग्रामीणों की शिकायत पर उपलब्ध कराया डस्ट, पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में मिलेगी राहत।

इकबाल हुसैन

महेशपुर (पाकुड़)। त्योहार की खुशियों के बीच बुनियादी सुविधाओं की कमी लोगों के लिए परेशानी न बने, इसी उद्देश्य से झामुमो केंद्रीय समिति की सदस्य उपासना मरांडी ने महेशपुर प्रखंड के जयपुर वारूंगा गांव में जर्जर रास्ते की मरम्मत के लिए पहल की। उनके प्रयास से दुर्गापूजा स्थल तक जाने वाले रास्ते पर डस्ट बिछाकर उसे समतल कराया गया। इससे पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों के अनुसार, दुर्गापूजा के दौरान इसी रास्ते से बड़ी संख्या में लोग मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति, जलजमाव और गंदगी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर शांतों घोष, किरण माल, विधान माल और दीपू माल सहित अन्य ग्रामीणों ने उपासना मरांडी को जानकारी दी।
ग्रामीणों की परेशानी से अवगत होने के बाद उपासना मरांडी ने सड़क की मरम्मत के लिए डस्ट उपलब्ध कराया। इसके बाद रास्ते को समतल किया गया, जिससे श्रद्धालुओं के लिए आवागमन पहले की तुलना में सुगम होने की उम्मीद है। उपासना मरांडी ने कहा कि त्योहारों के दौरान लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना जरूरी है। जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वह निरंतर प्रयासरत रहेंगी।

समस्या उठी, पहल हुई और ग्रामीणों को मिली राहत।

जयपुर वारूंगा में रास्ते की मरम्मत से ग्रामीणों ने संतोष जताया है। उनका कहना है कि दुर्गापूजा के दौरान इसी मार्ग से श्रद्धालुओं का आना-जाना होता है। रास्ता दुरुस्त होने से पूजा स्थल तक पहुंचने में सुविधा होगी। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए उपासना मरांडी के प्रति आभार जताया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!