Search

October 16, 2026 10:48 pm

आयुष्मान कार्ड से टीकाकरण तक, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: सिविल सर्जन

पाकुड़िया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया की अध्यक्षता में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आयुष्मान कार्ड निर्माण, नियमित टीकाकरण, संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। सिविल सर्जन ने आयुष्मान भारत योजना के सभी पात्र लाभुकों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने और यू-विन पोर्टल पर नियमित टीकाकरण से जुड़ी प्रविष्टियां समय पर पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कालाजार, मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों की रोकथाम, समय पर पहचान तथा प्रभावी नियंत्रण के लिए सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए एनक्वास प्रमाणन की तैयारियों की समीक्षा की गई। सिविल सर्जन ने सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का नियमित संचालन, साफ-सफाई और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। बैठक में डीपीसी शेखर, डॉ. मनोज कुमार निराला, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, डीडीएम मुकेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभय श्राफ, डॉ. वसीम राजा, प्रखंड अकाउंट मैनेजर प्रभात दास, केटीएस संजय मुर्मू, सीएचओ विनोद ढाका, सीएचओ सरदार मल जाट सहित एएनएम, सीएचओ, सहिया एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!