Search

October 18, 2026 9:56 pm

दुर्गा पूजा पर सुरक्षा का पहरा, पाकुड़िया-महेशपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च।

चौक-चौराहों से बाजार तक पुलिस की गश्त, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर; शांतिपूर्ण पूजा के लिए प्रशासन मुस्तैद।

पाकुड़। दुर्गा पूजा के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। रविवार को पाकुड़िया और महेशपुर में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं, अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पाकुड़िया में थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो और एसआई कैला उरांव के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना परिसर से शुरू हुआ मार्च पाकुड़िया बाजार, मोंगला बांध और फुलझिंझरी सहित विभिन्न इलाकों से गुजरा। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों और स्थानीय लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा कानून का पालन करने की अपील की।
वहीं, महेशपुर में सीओ संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में रविवार शाम फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव, थाना प्रभारी अजय कुमार उपाध्याय, एसआई दीपक कुमार, अजय कुमार महतो समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल हुए। मार्च थाना परिसर से निकलकर डाकबंगला चौक, अंबेडकर चौक, मस्जिद रोड और बाजारपाड़ा सहित प्रमुख मार्गों से गुजरा।

पूजा पंडालों और संवेदनशील इलाकों पर नजर।

प्रशासन ने पर्व के दौरान चौक-चौराहों और पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई। पुलिस ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें और उसे आगे प्रसारित करने से बचें। पाकुड़िया में फ्लैग मार्च के दौरान एएसआई महादेव चौधरी, चंद्रानंदन ठाकुर, नील नाथ सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, महिला-पुरुष होमगार्ड और ग्रामीण पुलिस के जवान मौजूद रहे। पुलिस-प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आपसी सद्भाव और सतर्कता से ही दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सकता है।

IMG 20261018 WA0008
IMG 20261018 WA0007 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!