Search

November 5, 2026 8:49 pm

पाकुड़ पुलिस का 24 घंटे विशेष अभियान, 168 वारंट निष्पादित; दो गिरफ्तार

लंबे समय से फरार वारंटियों के खिलाफ जिलेभर में हुई छापेमारी, एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई।

पाकुड़। जिले में लंबित न्यायालयी वारंटों के निष्पादन को लेकर पाकुड़ पुलिस ने 24 घंटे का विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर 2 नवंबर की मध्यरात्रि से 3 नवंबर की मध्यरात्रि तक चले इस अभियान में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 168 जमानतीय और गैर-जमानतीय वारंटों का निष्पादन किया। इस दौरान दो वारंटियों को गिरफ्तार भी किया गया। पुलिस के अनुसार, लंबे समय से लंबित न्यायालयी वारंटों के निष्पादन के लिए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य न्यायालय से जारी वारंटों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना और फरार वारंटियों पर शिकंजा कसना था। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने स्पष्ट किया है कि लंबित जमानतीय और गैर-जमानतीय वारंटों के निष्पादन के लिए छापेमारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!