Search

March 21, 2026 12:01 am

उप विकास आयुक्त ने योजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्य में प्रगति लाने कर दिया निर्देश

सूचना विभाग की समाचार
राजकुमार भगत



पाकुड।शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त ने मो० शाहिद अख्तर की अध्यक्षता में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित कब्रिस्तान, जाहिरस्थान, धुमकुड़िया, आवासीय विद्यालय, छात्रावास मरम्मती आदि योजनाओं कि समीक्षा की गई।सभी लंबित योजनाओं में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर ने आवासीय विद्यालय, किताझोर, पाकुड़, आवासीय विद्यालय धनगढ़ा, लिट्टीपाड़ा, आवासीय विद्यालय डुमरचीर, अमड़ापाड़ा एवं आवासीय विद्यालय कुंजबोना, लिट्टीपाड़ा में मरम्मती के लिए रंग रोगन, शौचालय मरम्मती, पानी की व्यवस्था करने के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सभी कल्याणकारी योजनाओं में प्रगति लाने का निर्देश दिया। मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी श्री विजन उरांव एवं आवासीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20230106 wa00766606158586243968764
img 20230106 wa00775138914001801169133

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर