अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत मोंगलाबांध पंचायत के उपमुखिया सखिना खातून की कार्यशैली से इनदिनों पंचायत के सभी वार्ड सदस्य नाराज चल रहे हैं । उपमुखिया सखिना खातून को पदमुक्त करने को लेकर विगत आठ जुलाई को वार्ड सदस्य सलमा हेंब्रम, मेरिता मरांडी,कमली बेसरा,प्रियंका बास्की, माफिजा बीबी, शायरा बीबी,फलीमा किस्कू,सोहन हेंब्रम,तनवीर आलम,ग्यासुद्दीन अंसारी,संजय पाल,रेशमा बीबी ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित शिकायती पत्र सौंपा था । जिस पर वार्ड सदस्यों ने आरोप लगाया है कि उपमुखिया को पंचायत का विकास से कोई मतलब नही है वह हमेशा पंचायत की बैठक में अनुपस्थित रहती है जिस कारण पंचायत का विकास बाधित रहता है । उक्त शिकायत के आलोक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी पत्रांक 502 ज्ञापन संख्या 695के आलोक में गुरुवार को बीपीआरओ सह पंचायत सचिव त्रिदीप कुमार शील ने मोंगलाबांध पंचायत भवन पहुंचकर वार्ड सदस्यों के साथ बैठक कर अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर वार्ड सदस्यों का बयान दर्ज कर राय लिया जिसमे उपस्थित सभी 10 वार्ड सदस्य ने एकमत होकर उपमुखिया के विरोध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया और जल्द उन्हे पद मुक्त करने की मांग किया।





