Search

June 19, 2026 9:51 am

दिल्ली मे आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में भुइयांडीह का शानदार प्रदर्शन

अक्षय कुमार सिंह

घाटो। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल भूइयांडीह के छात्राओं ने डीएवी नेशनल में लहराया परचम। इस तीन दिवसीय (10 से 12 जनवरी तक) दिल्ली में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के ताइक्वांडो में अलग-अलग विद्यालय के सैकड़ो बच्चों ने भाग लिया, जिसमें डीएवी भूइयांडीह के पांच में से चार छात्राओं ने मेडल कर अपना और डीएवी भूइयांडीह का नाम रौशन किया। बताते चले कि ताइक्वांडो के अंडर-19 में पांच प्रतिभागी खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से चार खिलाड़ियों स्वस्तिका कुमारी, जिया कुमारी, अंकित राॅय एवं कृति हेम्ब्रम ने मेडल जीते। इस पर विद्याल के प्राचार्य सरबेंदु शेखर ने जीडी न्यूज से बात करते हुए कहा कि यह डीएवी भूइयांडीह के लिए अत्यंत गौरवांवित करने का पल है। डीएवी प्रबंधकर्तृ समिति, नई दिल्ली के प्रधान पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में आयोजित डीएवी राष्ट्रीय खेल न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त मंच प्रदान कर रहे हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आपसी सौहार्द और राष्ट्रीय एकजुटता का भी मजबूत संदेश दे रहे हैं। विद्यार्थियों ने अपने खेल शिक्षक रोशन कुमार के निर्देशन में सही ट्रेनिंग में है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण ने विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं भेंट की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!