Search

October 5, 2026 9:04 pm

चर्चित ज्वेलर्स लूटकांड का उद्भेदन करने वाली एसआईटी टीम को डीसी-एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

पाकुड़। अमड़ापाड़ा बाजार स्थित किशुन वर्मा ज्वेलर्स में हथियार के बल पर हुई लूट का महज दस दिनों में उद्भेदन करने वाली पुलिस टीम को सोमवार को सम्मानित किया गया। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मेघा भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने विशेष छापेमारी दल एसआईटी में शामिल 33 पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 68/2026 के उद्भेदन के लिए एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। टीम ने लगातार आसूचना संकलन, मानवीय, वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और घटना में शामिल तीन अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।
सम्मान समारोह में डीसी और एसपी ने टीम की तत्परता, आपसी समन्वय और तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी इस्तेमाल की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि संगठित तरीके से की गई कार्रवाई से गंभीर आपराधिक घटनाओं के त्वरित उद्भेदन में पुलिस की कार्यक्षमता सामने आती है। सम्मानित होने वालों में महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार, अमड़ापाड़ा के तत्कालीन थाना प्रभारी अनुप रौशन भेंगरा, महेशपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी रवि शर्मा, पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो सहित विभिन्न थानों, तकनीकी शाखा, साइबर सेल, मीडिया सेल और पुलिस केंद्र के कुल 33 अधिकारी-कर्मी शामिल रहे।

IMG 20261005 WA0056
IMG 20261005 WA0058
IMG 20261005 WA0055
IMG 20261005 WA0059
IMG 20261005 WA0057

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!