Search

October 5, 2026 9:03 pm

वन्य प्राणी सप्ताह: बच्चों ने प्रभातफेरी निकाल दिया संरक्षण का संदेश

तख्तियों और नारों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक, चित्रकला में अक्षित प्रथम।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा/पाकुड़। वन्य प्राणी सप्ताह के तहत सोमवार को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। दुर्गा मंदिर परिसर से मुख्य बाजार तक स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। हाथों में वन्य जीव संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़ी तख्तियां लेकर बच्चों ने लोगों को जंगल, वन्य प्राणियों और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जंगल और वन्य जीव पर्यावरण संतुलन के लिए बेहद जरूरी हैं। इनके संरक्षण में लापरवाही का असर मानव जीवन और पूरे पर्यावरण पर पड़ सकता है। इसलिए वन्य जीवों और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके बाद स्थानीय बेसिक स्कूल में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने वन्य जीव एवं पर्यावरण संरक्षण पर आकर्षक चित्र बनाए। कक्षा आठ के अक्षित कुमार ने प्रथम, किशन कुमार ने द्वितीय और कक्षा छह की सरस्वती कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। प्रभातफेरी में प्रधान वनरक्षी सुनील कुमार साह, प्रधान शिक्षिका शिक्षा कुमारी, वन्य जीव विशेषज्ञ अली जिब्रान, वनकर्मी कंचन कुमार, मौदूद शेख समेत विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

IMG 20261005 WA0052

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!