सतनाम सिंह
हिरणपुर (पाकुड़): मंगलवार को प्रखंड संसाधन केंद्र में मासिक गुरुगोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें बीपीओ किशन भगत ने उपस्थित प्रधान शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी अवस्था मे मध्यान्ह भोजन बन्द नही रहना चाहिए। बन्द पाए जाने पर सम्बन्धित शिक्षक के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। बच्चो को मेन्यू अनुरूप भोजन दें। उन्होंने समीक्षा के बाद शिक्षकों को जानकारी देते हुए कहा कि आगामी छह मई से सभी विद्यालयो में वार्षिक परीक्षा आयोजित होगी। इसको लेकर तैयारी कर ले। सभी शिक्षकों को ससमय विद्यालय आना है। वही बच्चो की उपस्थिति भी शत प्रतिशत करना है। गोष्ठी में एसएमओ डा. शिरीष ने कहा कि रूबेला मिजिल्स को लेकर सभी विद्यालयो में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण की कार्य की जा रही है , पर लक्ष्य अनुरूप अभी भी टीकाकरण कार्य नही हो पाया है। सभी विद्यालयो में पुनः शिविर आयोजित कर शत प्रतिशत बच्चो को टीका लगाया जाएगा। इसमे सम्बन्धित शिक्षकों की सहयोग आवश्यक है।वही चिकित्सा प्रभारी डा. सुनील कुमार सिंह ने भी सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमो की विस्तृत जानकारी दिया। इस अवसर पर बीआरपी संजय जयसवाल , प्रेम सागर कुशवाहा , सुजीत चार उपस्थित थे।





