Search

March 13, 2026 5:02 am

कई वार्ड सदस्य ने उप मुखिया के खिलाफ संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन जिला पंचायतीराज पदाधिकारी को लिखित रूप से दिया है।

सतनाम सिंह

महेशपुर प्रखंड के बडकियारी पंचायत के उपमुखिया कोहिनूर बीबी द्वारा पंचायत चुनाव जितने के बाद पंचायत के विकास कार्य में हिस्सा नही लेने समेत पंचायत की बैठक में अबतक हिस्सा नही लेने और पंचायत के अन्य गतिविधि में उपमुखिया पति सरिपु अंसारी हमेशा आगे पिछे घूमता है । जिसके खिलाफ पंचायत के ही अन्य वार्ड सदस्यत सफिजुल अंसारी समेत 9 वार्ड सदस्य ने संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन जिला पंचायतीराज पदाधिकारी को लिखित शिकायत कर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर लिखित शिकायत किया था । इसी मामले को लेकर गुरूवार को महेशपुर ब्लाक के पंचायतीराज पदाधिकारी बीपीआरओ प्रसैन्जीत मंडल और ब्लाॅक कोडिनेटर शाईम अख्तर ने संयुक्त रूप से मामले की जांच किया । जिसमें 9 वार्ड सदस्य ने अपनी सहमति जताते हुए कार्यवाई करने की मांग किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर