Search

March 16, 2026 2:32 am

कल्याण छात्रावास परिसर में भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक की संपन्न हुई

बजरंग पंडित

महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कल्याण छात्रावास परिसर में शुक्रवार को असकन्धा पंचायत के भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक की हुई। जिसमें महेशपुर मंडल अध्यक्ष साधन ठाकुर, भाजपा नेता दनियाल किस्कु, गोपाल भगत सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। बैठक में असकन्धा पंचायत के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए भाजपा पार्टी के वरीय कार्यकर्ता से तंग आकर असकन्धा पंचायत के पंचायत स्तरीय सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से भाजपा पार्टी से इस्तीफा दे दिया। मौके पर समीर मंडल, शंकर भगत, शैलेश चौरसिया, विमल मंडल, विष्णु मंडल, श्यामल मंडल, बबलू मंडल, रामनाथ तिवारी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर