अक्षय कुमार सिंह
Also Read: मोबाइल पर पैसे भेजने के नाम पर सब्जी दुकानदार से 3500 रुपया की ठगी, पुलिस ने युवती को पकड़ा।
बेरमो। नगरपालिका निर्वाचन-2026 के निमित फुसरो नगर परिषद् (आम) निर्वाचन-2026 के तहत विभिन्न क्षेत्रों में बने चेक नाकाओं में व्यय प्रेक्षक, फुसरो नगर परिषद एवं निर्वाची पदाधिकारी, फुसरो नगर परिषद् -सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी,बेरमो मुकेश कुमार द्वारा विभिन्न चेक पोस्ट पर गहन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

इस द्वारा हिन्दुस्तान पुल, मकोली मोड़, बेरमो सीमा, ढोरी के क्षेत्रों में वाहनों का जाँच किया गया। मौके पर FST, SST, VST Team सहित पुलिस बल मौजूद रहे। प्रेक्षक, फुसरो नगर परिषद द्वारा ड्यूटी में उपस्थित कर्मियों एवं पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये तथा FST, SST, VST Team के साथ बैठक कर सतत निगरानी रखते हुए चुनाव कार्य को सम्पन्न कराने की बात की गई।












