धीरेन साहा
सीएचसी महेशपुर में चिकित्सक प्रभारी डॉ. सुनील कुमार किस्कू के अध्यक्षता में प्रखंड के चिन्हित गांवों में कलाकार कीटनाशक छिड़काव को लेकर सहियाओं के साथ बैठक की गई। बैठक में बताया गया कि एक अगस्त से शुरू होने वाली कलाकार कीटनाशक छिड़काव जो 45 दिनों में पूर्ण किया जाना है। बैठक में उक्त कार्य को लेकर एमआई किशोर मंडल,केटीएस राजकिशोर प्रसाद,निगरानी निरीक्षक शंकर कुमार लाल ने उपस्थित सभी सहिया को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि छिड़काव कर्मियों के साथ डोर टू डोर जाकर सभी घरों में छिड़काव कार्य में सहयोग करने की दिशा निर्देश दी गई। ताकि कोई भी घर तथा कोई जगह छिड़काव से वंचित न रहे। मौके पर प्रभारी डॉ सुनील कुमार किस्कू के अलावे एमआई किशोर मंडल,प्रखंड कलाकार समन्वयक नवीन कुमार सिंह,केटीएस राजकिशोर प्रसाद, निगरानी निरीक्षक शंकर कुमार लाल तथा दर्जनों सहिया उपस्थित थे।
Related Posts

प्रोजेक्ट बचपन के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल भोज सह जन्मोत्सव, बच्चों संग केक काटकर बढ़ाया उत्साह




