सतनाम सिंह
पाकुड़िया थाना क्षेत्र के राजवाड़ी गांव में एक पुराना कच्चा कुआं का सफाई के लिए उतरे मजदूरो दम घुटने से गांव में अफरातफरी मच गई।घटना मंगलवार को करीब ढाई बजे दिन की है ,राजवाड़ी गांव में उत्पन्न पेयजल संकट के कारण यहां एक बहुत ही पुराने करीब तीस फीट गहरा कच्चा कुआं की सफाई के लिए राजवाड़ी गांव के तीन मजदूर पहुंचे थे , जिनमें से भीम टुडू उम्र करीब करीब 22 वर्ष सबसे पहले कुआं के अंदर गया । कुआं के अंदर जाते ही उसका दम घुटने लगा और अंदर जाकर बेहोश हो गया । इसके बाद उसको उठाने के लिए दूसरा मजदूर रंजन हेंब्रम कुआं का अंदर गया और उसका भी दम घुटने लगा और बेहोश हो गया । इसके बाद रंजन हेंब्रम का 18 वर्षीय पुत्र विमल हेंब्रम कुआं के अंदर गया और उसको भी दम घुटने लगा । लेकिन विमल को आसपास के लोगो ने मौके पर ही रस्सी और सीढ़ी के सहारे बाहर निकाल लिया और उसे पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर प्राथमिक उपचार किया गया । अभी उसकी हालत ठीक है । सूचना मिलने के साथ प्रशासनिक टीम में बीडीओ मनोज कुमार, सीओ किरण डांग,थाना प्रभारी अभिषेक कुमार राय एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भरत भूषण भगत दलबल के साथ राजवाड़ी गांव पहुंचे और बचाव में लग गए । काफी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे बाद सीढ़ी के सहारे भीम टुडू पहले बाहर निकाल लिया गया इसके बाद रंजन हेंब्रम को भी करीब शाम छः बजे बाहर निकाल लिया गया और पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया,जहां सभी का प्राथमिक उपचार जारी है ।









