सतनाम सिंह
कोल माइन सड़क पर पोखरिया माझी टोला के समीप कोयला लदे डंपर को रोककर रंगदारी मांगे जाने मामले को लेकर महेशपुर थाने में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डब्ल्यूबीपीडीसीएल, पीएनपीएम अमडापाड़ा के जीएम रामाशीष चटर्जी ने महेशपुर थाने में लिखित आवेदन देकर सुखवा राजवार, अकेले मरांडी, साइमन मरांडी और साईमन मरांडी, गिरीश बेसरा पोखरिया माझी टोला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. थाने में दिये गए आवेदन में जीएम ने उल्लेख किया है कि चारों नामजद आरोपी आदतन अपराधी है. अक्सर सड़क को अवरुद्ध कर गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं. इन चारों के द्वारा नाजायज मांगों को लेकर पोखरिया मांझी टोला के पास कोयला परिवहन को अवरुद्ध कर रंगदारी की मांग की गई है, तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का कार्य किया गया है. इससे कोल कंपनी तथा सरकार को गंभीर नुकसान हुआ है. वादी रामाशीष चटर्जी के लिखित आवेदन के आधार पर स्थानीय थाने में चारो आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।






