Search

March 15, 2026 11:28 pm

कोयला ढुलाई का भाड़ा बढ़ाने की मांग को लेकर कोल ट्रांसपोर्टरों ने मंत्री से मिला

सतनाम सिंह

पाकुड़: कोयला ढुलाई का भाड़ा बढ़ाने की मांग को लेकर कोल ट्रांसपोर्टरों ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से मिला। ट्रांसपोर्टरों ने मंत्री से मिलकर कहा कि कोयला ढुलाई का भाड़ा 270 रुपये से 432 रुपये किए जाने को लेकर कोल कंपनियों से कई बार वार्ता की गई लेकिन उनके द्वारा भाड़ा की बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। ट्रांसपोर्टरों ने बताया कि पिछले 3 दिनों से कोयला डंपरों का परिचालन बाधित है जब भी एक कॉल कंपनी की जू तक नहीं रेंग रही है।
ट्रांसपोर्टरों ने बताया कि जब तक भाड़ा बढ़ाया नहीं जाएगा
तब तक कोयला ढुलाई बाधित रहेगी। ज्ञात हो कि अमड़ापाड़ा स्थित कोयला खदान से पाकुड़ तक कोयला की ढुलाई हाइवा के माध्यम से की जाती है. लेकिन भाड़ा की बढ़ोतरी नहीं होने से हाइवा मालिकों को इसका नुकसान उठाना पड़ा है. इसको लेकर कोयला ढुलाई बाधित किया गया है. कंपनी भाड़ा बढ़ाने को तैयार नहीं है. कहा जब तक कंपनी द्वारा भाड़ा में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी तब तक काम बाधित होगा. बताया कि कंपनी द्वारा किराए के रूप में 270 रुपये प्रति टन के हिसाब से दिया जाता था. ट्रांसपोर्टरों ने बताया कि 432 रुपये प्रति टन के हिसाब से हम लोग कोयला ढुलाई का काम करेंगे साथ ही साथ गाड़ी का वजन कंपनी के पास कांटा पर ही मान्य रहेगा।

मंत्री ने बताया कि ट्रांसपोर्टरों की मांग लाजमी है। साथ ही कोयला का परिचालन भी बाधित नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे राजस्व की क्षति हो रही है। भाड़ा बढ़ोतरी को लेकर कोल कंपनी व अधिकारी से बात की जाएगी।

बाइट- ट्रांसपोर्टर
बाइट- ट्रांसपोर्टर
बाइट- आलमगीर आलम ग्रामीण विकास मंत्री झारखंड सरकार।

IMG 20230530 WA0038 1
IMG 20230530 WA0039
IMG 20230530 WA0037

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर