Search

October 6, 2026 12:09 pm

रोणियार परिवार का होली मिलन समारोह आर्य समाज में संपन्न, आपसी भाईचारे का दिया संदेश

जिला संवाददाता अंकित कुमार लाल


मेदनीनगर:होली के त्योहार के बाद होली मिलन समारोह रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर आज आर्य समाज परिसर में रोणियार परिवार द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रोणियार परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह का माहौल पूरी तरह से उत्साह और उमंग से भरा रहा। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि होली का पर्व समाज में आपसी सौहार्द और मेलजोल को मजबूत करने का प्रतीक है।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने पारंपरिक तरीके से होली का आनंद लिया और समाज की एकता व आपसी सहयोग को बनाए रखने का संकल्प लिया। रोणियार परिवार के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई देते हुए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!