Search

March 19, 2026 1:52 pm

गदाईपुर में सांसद ने बांटी राहत सामग्री, दिया हर संभव मदद का भरोसा, 42 घर अगलगी से हुए थे तबाह

राजकुमार भगत

पाकुड़ । सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंधाई पुर गांव में रविवार को लगभग 3:00 बजे अचानक एक घर में आग लग गई। देखते ही आग लगभग 35 से 42 घरों को आग ने अपने चपेट में ले लिया।गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया ।बड़ी संख्या में ग्रामीण आग को बुझाने का प्रयास किया। अग्निशमन विभाग व ग्रामीणों के मदद से आग पर काबू पाया जा सका । तब तक 35 से 45 घर तबाह हो चुके थे। हालांकि अभी तक आग लगने की सही जानकारी नहीं मिल पाई है। जबकि कुछ ग्रामीणों का मानना है कि खाना बनाने के क्रम में आग लग गई होगी। घटना की सूचना पर अंचल अधिकारी आलोक बरन केसरी एसडीपीओ अजीत कुमार विमल डीएसपी बैजनाथ कुमार घटनास्थल पर पहुंचे एवं जायजा लिया था। सूचना मिलते ही सोमवार को राजमहल लोकसभा क्षेत्र के झामुमो सांसद विजय हसदा भी गंधाईपुर गांव पहुंचे एवं पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद करने की बात कही तथा आगलगी में जले घरों के लोगों के बीच राहत सामग्री दाल चावल तेल साड़ी एवं लूंगी आदि का वितरण किया । ग्रामीणों का आश्वासन दिया कि जल्द ही आपको सरकारी सुविधा प्राप्त होगी । मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हबीबुर्रहमान प्रखंड अध्यक्ष मुसलो उद्दीन शेख गंधाई पुर पंचायत के मुखिया हारून शेख पृथ्वी नगर पंचायत के मुखिया सलीम शेख पृथ्वी नगर पंचायत के पूर्व मुखिया जाकिर हुसैन जिला संगठन सचिव महमूद आलम पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष अजफरुल शेख सत्तार सेख ,अमीरुल सेख ,यूसुफ खान ,अनेकुल आलम ,जियाउल रहमान ,मनारूल ,सईदुल सेख ,मासूम सेख ,राजू शेख़ ,सैफुल शेख़ ,मेहबूब आलम ,अताउर रहमान ,पंचायत अध्यक्ष फुरकान शेख पंचायत अध्यक्ष नवादा आलमगीर आलम प्रकाश सिंह फारुख शेख सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20230410 WA0039
IMG 20230410 WA0040 1
IMG 20230410 WA0038 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर