अहसान आलम पाकुड़। जिला के कांग्रेसी नेता सह समाजसेवी पूर्व मुखिया कबीबुर रहमान के अथक प्रयास से एक दिमागी मरीज जो पाकुड़ प्रखण्ड के नवदा पंचायत के रहने वाला है। जिससे ग्रामीण भी परेशान थे।
उस मरीज को आज रांची रिनपास भेज दिया गया। कबीबुर रहमान को घरवालों ने धन्यवाद देते हुए कहा कि आज भी आप जैसे लोग कांग्रेस में है। जो हमेशा सेवा करते है।
कांग्रेसी नेता ने कहा कि हमलोगों के गुरु माननीय मंत्री आलमगीर आलम साहब हमलोगों से हमेशा यही बात कहते है कि आपलोग हमेशा जनता को मदद कीजिये। आज प्रदेश कांग्रेस के महासचिव उदय लखमानी जी को जब हम फोन कर सहयोग मांगे इस लाचार व्यक्ति को इलाज के लिए तो तुंरन्त उन्होंने सहयोग किया। खैर ऊपर वाले से दुआ है कि ये बच्चा जल्द ठीक होकर अपने परिवार के पास पहुंच जाए।