Search

August 8, 2026 11:20 am

हूल दिवस को जनआंदोलन का पर्व बनाने झामुमो ने भरी हुंकार, 30 जून को निकाली जाएगी पदयात्रा।

सिद्धू-कान्हू की वीरगाथा घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प।

राजकुमार भगत

पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की पाकुड़ प्रखंड इकाई ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर 30 जून को हूल दिवस को ऐतिहासिक और जनसामान्य की भागीदारी वाला बनाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख ने की।
इस अवसर पर यह निर्णय लिया गया कि 30 जून की सुबह 9:00 बजे कार्यकर्ता और आमजन बड़ी संख्या में पाकुड़ के पुराने सदर अस्पताल परिसर में एकत्र होंगे, जहां से सिद्धू-कान्हू पार्क तक एक संगठित पदयात्रा निकाली जाएगी। पार्क में स्थित सिद्धू-कान्हू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। झामुमो के जिला उपाध्यक्ष पीटर हसदा और केंद्रीय समिति के सदस्य उमर फारूक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, हूल दिवस केवल इतिहास नहीं, हमारी अस्मिता, संघर्ष और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। हमें इसे जन-जन का उत्सव बनाना है।”नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल करें और सिद्धू-कान्हू की बलिदान गाथा को घर-घर तक पहुँचाएं। इस बैठक में प्रखंड सचिव राजेश सरकार, उपाध्यक्ष राम सिंह टुडू, अजफारुल शेख, इस्माइल शेख, सत्तर शेख, खैरुल आलम, मुकलेसुर रहमान, अमीरुल शेख, आलमगीर आलम, लखन मुखिया, प्रदीप कुमार, मुशर्रफ हुसैन, पतरस मरांडी, प्रकाश मरांडी, प्रकाश सिंह, मुबारक हुसैन, हैदर अली, हुसैन शेख, असरफुल शेख, मिस्कतुल शेख, रोजीबुल शेख, चंदन भंडारी, जमीरुल शेख, अब्दुल मलिक, लालचंद शेख, बुलाई सोरेन, भारत मरांडी, विजय किस्कू, हलीम अंसारी, अली अकबर, अली शेख, अंसारुल शेख, बारीक शेख समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!