Search

September 25, 2026 9:30 pm

दिल्ली में धर्मेंद्र प्रधान से अजहर इस्लाम की मुलाकात, पाकुड़ के मुद्दों पर हुई सीधी बात।

पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम ने शुक्रवार को नई दिल्ली में पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। दिल्ली स्थित प्रधान के आवास पर हुई इस मुलाकात में क्षेत्र की मौजूदा स्थिति से लेकर संगठनात्मक गतिविधियों तक कई महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत हुई। करीब एक घंटे चली मुलाकात में अजहर इस्लाम ने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की जमीनी तस्वीर सामने रखते हुए सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और रोजगार से जुड़ी जरूरतों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत किए जाने की जरूरत है। आम लोगों से जुड़े इन मुद्दों को उचित स्तर तक पहुंचाने और समाधान के लिए पहल करने पर भी बातचीत हुई।

संगठन और कार्यकर्ताओं को लेकर भी चर्चा

मुलाकात का एक अहम पहलू भाजपा संगठन भी रहा। क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं से संवाद और आम लोगों के बीच संगठन की पहुंच को लेकर दोनों के बीच विचार-विमर्श हुआ। अजहर इस्लाम ने क्षेत्र की सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों के साथ लोगों की अपेक्षाओं से भी धर्मेंद्र प्रधान को अवगत कराया।
मुलाकात के दौरान अजहर इस्लाम ने धर्मेंद्र प्रधान को शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रधान से मुलाकात के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक बातचीत हुई और उनका मार्गदर्शन मिला। क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर आगे भी लगातार प्रयास जारी रखने की बात उन्होंने कही।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!