Search

September 25, 2026 8:51 pm

अनंत सूत्र बांध श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि

मंदिरों में गूंजे वैदिक मंत्र, भगवान अनंत देव की विधि-विधान से हुई पूजा

पाकुड़/ जिलेभर में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मंदिरों और घरों में भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने अनंत चतुर्दशी की कथा सुनी और परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
अमड़ापाड़ा के मुख्य बाजार स्थित श्री शिव मंदिर में पुरोहित शम्भूनाथ झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई। पूजा के दौरान 14 गांठों वाले अनंत सूत्र की विधिवत पूजा कर पंचामृत से स्नान कराया गया। इसके बाद पुरुषों ने दाहिने और महिलाओं ने बाएं हाथ में अनंत सूत्र धारण किया। श्रद्धालुओं ने भगवान अनंत देव को खीरा, चना-अमृत सहित विभिन्न प्रसाद अर्पित किए। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को अनंत व्रत की पौराणिक कथा और धार्मिक महत्व की जानकारी दी गई। मंदिरों में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। घरों में भी विशेष पकवान बनाए गए। पर्व को लेकर सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल रही और पूजा सामग्री की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। पूजा में कौशल किशोर, कन्हैया भगत, सरजू यादव, शिवाजी भगत, राजकिशोर भगत, अमित, नितेश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

img 20260925 wa00413544563221563717899
img 20260925 wa00393017498325861656956

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!