Search

November 9, 2026 11:14 pm

फुटबॉल प्रतियोगिता में जूली हेंब्रम ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह, जूलियस स्टार ने जीता खिताब।

पाकुड़िया। सिंदरीसोल गांव में काली मेला के अवसर पर आदिवासी मार्शल क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं सांस्कृतिक लागरे नृत्य प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष जूली ख्रिष्टमणि हेंब्रम शामिल हुईं और खिलाड़ियों एवं कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। फुटबॉल प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में जूलियस स्टार की टीम ने जवाय टीम को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में जूली हेंब्रम सहित अन्य अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, मुखिया सलोमी बेसरा, बिटू मुर्मू, नरेश मरांडी, लखीराम हांसदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

IMG 20261109 WA0014
IMG 20261109 WA0013 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!