Search

March 15, 2026 3:35 pm

गरीब का आशियाना देखते ही देखते हुआ जलकर राख।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)लिट्टीपाड़ा सिमलोंग ओपी क्षेत्र के छोटा पकटोटी गांव में शुक्रवार दोपहर को अचानक आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार दोपहर को गांव के लोग गांव में पेड़ के छाव में आराम फरमा रहे थे कि तभी चिकनी पहाड़ीन के घर से धुंए एवं आग की लपटें उठते देख ग्रामीण आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास किया पर गांव में पानी की सुविधा नही होने के कारण आग की लपटें गांव के कुशे पहाड़िया के घर को भी अपने आगोश में ले लिया. देखते ही देखते बास और फूस टाली से बना घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. हालांकि आस पास और घर नही रहने के कारण आग अन्य घरों में नही फैल पाया. पीड़ितों ने बताया आगलगी से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया. अब इन परिवारों के पास ना छत रहा और ना ही खाने के लिए एक दाना. वही समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नही पाया जा सका था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर