Search

September 30, 2026 7:43 am

बंद घर में मिला युवक का शव, आत्महत्या से गांव शोक में डूबा।

हिरणपुर (पाकुड़): सोमवार सुबह हाथकाठी निवासी आलोक रंजन (46) ने आत्महत्या कर लिया। इसको लेकर घटनास्थल पहुंचे थाना प्रभारी विनय कुमार , एसआई सूर्यकुमार राम ने आवश्यक जायजा लिया व परिवार के सभी सदस्यों से जानकारी लिए। इसके बाद पुलिस ने शव की पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक घर मे अकेला था। इनके पत्नी अपनी दोनों बच्चों के साथ बीते एक माह पूर्व दरभंगा स्थित मायके गई हुई थी। सुबह गांव के ही पांचू यादव , मृतक के घर में कार्यवश आने पर दरवाजा बंद पाया। इसको लेकर आसपड़ोस के लोगो को सूचना दिया ,फिर सूचना पाकर पाकुड़ से पहुंचे छोटे भाई अमित रंजन पहुंचे व इसकी जानकारी लिखित रूप से थाने को दिया गया ।तत्पश्चात पुलिस बल के मौजूदगी में दरवाजा को तोड़ा गया । जहां मृतक को घर के कमरे में रहे पंखे से झूलते हुए पाया गया। मृतक के भाई ने बताया कि भैया बीते कई वर्षों से मोदी केयर में कार्य कर रहा था। परिवार के सभी सदस्य मायके गया हुआ था कि भाई ने आत्महत्या कर लिया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!