सतनाम सिंह
पाकुड़िया मकर संक्रांति के अवसर पर आगामी 14-15जनवरी को पाकुड़िया थाना क्षेत्र के सिदपुर गर्मकुंड परिसर में लगने वाले गरम पानी मेला शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर शुक्रवार को पाकुड़िया थाना परिसर में प्रशासनिक तैयारी को लेकर बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षता एसडीओ साइमन मरांडी ने की । बैठक में बीडीओ सोमनाथ बनर्जी , थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह , राजपोखर मुखिया प्रतिनिधि , राजपोखर पंचायत के पंचायत सचिव उपस्थित थे । बैठक में एसडीओ साइमन मरांडी ने बीडीओ एवं थाना प्रभारी से गर्म पानी मेला के बारे में पेयजलापूर्ति , ट्रैफिक , एवं विधि व्यवस्था के बारे में जानकारी लिया । मेला में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए मेला परिसर में मेला के दिन अलाव की पर्याप्त व्यवस्था करने,टंकी द्वारा शुद्व पेयजलापूर्ति की व्यवस्था करने की बात कही ।






